Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमणिपुर में 12 उग्रवादी और हथियारों के दो तस्कर गिरफ्तार

मणिपुर में 12 उग्रवादी और हथियारों के दो तस्कर गिरफ्तार

इंफाल, 14 मई  । मणिपुर के कई जिलों से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों के 12

उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इन सभी लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेंगनौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास से प्रतिबंधित पीपुल्स

लिबरेशन आर्मी के चार कार्यकर्ताओं, कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो सदस्यों और कांगलेई

यावोल कन्ना लूप के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, थौबल के लिलोंग नुन्गेई और वांगबल से प्रतिबंधित केसीपी

(पीडब्ल्यूजी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जबकि इंफाल पूर्व में कोइरेंगेई काबुई खुल गेट

के पास पीआरईपीएके के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने मंगलवार को हथियारों के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें इंफाल पूर्व के

पुहखाओ अहलुप माखा लेईकाई से प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पांबेई समूह) का एक

सक्रिय सदस्य भी शामिल था।

अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments