इंडिया गौरव ब्यूरो 24 कैथल अप्रैल : जिला मत्स्य अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा गांव शिमला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मत्स्य पालन व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कलायत खंड को एक झींगा कल्चर के रूप में विकसित करने के प्रयासों के बारे में मत्स्य किसानों व अन्य ग्रामीणों को अवगत करवाया। उन्होंने मत्स्य पालन के क्षेत्र में सफल किसानों के बारे में भी जानकारी दी की कैसे उन्होंने पारंपरिक खेती को छोड़कर मत्स्य पालन अपनाया और अपने आपको आत्मनिर्भर बनाया। गांव में लगभग 35 एकड़ में झींगा मच्छली पालन खेती की जा रही है और आगे भी 10 से 20 एकड़ में तालाब बनाने की संभावना है। मत्स्य अधिकारी सूर्य प्रकाश ने भी किसानों को मच्छली पालन करने का आह्वान किया।
मत्स्य पखवाड़े के तहत गांव शिमला में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


