Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमनमर्जी से निजी प्रकाशकों की पुस्तकें न लगवाएं स्कूल संचालक, होगी सख्त...

मनमर्जी से निजी प्रकाशकों की पुस्तकें न लगवाएं स्कूल संचालक, होगी सख्त कार्रवाई : डीसी प्रीति

डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश, सभी खंड शिक्षा अधिकारी हरियाणा स्कूल शिक्षा नियमावली के तहत जारी निर्देशों की पालना करवाने के दिए निर्देश..
एनसीईआरटी, एससीईआरटी व सीबीएसई द्वारा निर्धारित पुस्तकें ही स्कूलों में लगवाएं सभी स्कूल संचालक…
 हरियाणा प्रदेश /  कैथल, 31 मार्च। डीसी प्रीति ने कहा कि निजी स्कूल संचालक स्कूलों में नियमानुसार ही पुस्तकें लागू करवाएं। कोई स्कूल संचालक नियमों का उल्लंघन कर निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लगवाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार जिले में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें उन्हें कहा गया है कि सभी निजी स्कूलों में हरियाणा स्कूल शिक्षा नियमावली 2003 के तहत जारी विभागीय निर्देशानुसार एनसीईआरटी, एससीईआरटी व सीबीएसई द्वारा निर्धारित पुस्तकें ही स्कूलों में लगवाई जाएं। यह अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह ध्यान में आया है कि कुछ निजी स्कूल संचालक अस्वीकृत पुस्तकों का प्रयोग करना जारी रखते हैं, जो निर्धारित दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसलिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सभी निजी स्कूलों का निरीक्षण करने और निर्धारित नियमों का दृढ़ता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ साथ सभी खंड शिक्षा अधिकारी इन निर्देश की अवहेलना पाई जाती है तो उसकी रिपोर्ट तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments