मुंबई, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार राम गोपाल वर्मा, अभिनेता मनोजवाजपेयी को लेकर हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने एलान किया है कि वहमनोज बाजपेयी के साथ फिर से काम करने जा रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने बताया कि वह मनोजवाजपेयी को लेकर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत है’ बनाने जा रहे हैं।राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा,सत्या, कौन और शूल के बाद मुझे यहघोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं और मनोज वाजपेयी एक बार फिर हॉरर कॉमेडी केलिए साथ आ रहे हैं, एक ऐसी शैली जो हम दोनों में से किसी ने नहीं की। मैंने हॉरर, गैंगस्टर,रोमांटिक, राजनीतिक ड्रामा, एडवेंचर कैपर्स, थ्रिलर आदि फिल्में की हैं, लेकिन कभी हॉरर कॉमेडी नहींकी। फिल्म का शीर्षक है,पुलिस स्टेशन में भूत। राम गोपाल वर्मा ने बताया कि फिल्म की टैगलाइन,आप मरे हुओं को नहीं मार सकते है। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक वीएफएक्स, रोंगटे खड़े कर दने वाले डरावने प्रभावों के साथ, पुलिस स्टेशन में भूत एक मजेदार फिल्म होगी जो आपको डरा देगी।
मनोज बाजपेयी को लेकर हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाएंगे राम गोपाल वर्मा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

