Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत. 2 अन्य घायल..

मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत. 2 अन्य घायल..

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बकेवर इलाके में नाली निर्माण के दौरान दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई जबकि दो  घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मेहंदीपुर गांव में नाली निर्माण के दौरान एक दीवार के गिरने से पांच मजदूर मलब में दब गए। मलबे को हटा करके मजदूरों को बाहर निकाला गया मगर तब तक तीन की मौत चुकी थी जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में डॉ भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रदीप 40.चंद्रप्रकाश 45. और रामानंद 35. के तौर पर की गयी है। दो  मजदूर सहसो के हनुमंतपुरा के निवासी थे जबकि एक मेहंदीपुर गांव का रहने वाला है। मजदूर ओम प्रकाश और हरिश्चंद घायल हो गए है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही ब्लॉक व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments