इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 27 अप्रैल : दया गुप्ता मानव मंदिर, नारायण सेवा केंद्र में कृत्रिम अंग वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. विवेक गर्ग एवं ऋतु सिंगला ने किया। इस अवसर पर सुनीता गुलाटी, सुनीता मंगला, ऋतु जिंदल, शशि बाला, किरण बंसल, रेखा बंसल, सीमा गर्ग, पूनम मंगला, बबीता गर्ग, प्रीति जिंदल, पूर्णिमा शर्मा, इंदु गर्ग एवं संतोष गोयल उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम उपस्थित नारी शक्ति का शाखा कैथल के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद महिलाओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नारायण सेवा केंद्र के पदाधिकारियों ने महिलाओं के इस सेवा कार्य की प्रशंसा की। डॉ विवेक गर्ग ने कहा कि इस कृत्रिम अंग के माध्यम से उनके जीवन को फिर से गति मिलेगी और संस्थान की तरफ से हर संभव प्रयास उनके जीवन को आसान करने के लिए किया जाएगा। नगर परिषद पार्षद और शाखा कैथल के सदस्य रोहन मित्तल ने संस्थान द्वारा दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा की। शाखा संयोजक सतपाल मंगला और सचिव डॉ अनिल जिंदल ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ मनोज बंसल, मनोज गर्ग, दुर्गा प्रसाद, सोनू बंसल, ईश्वर गोयल, जयप्रकाश गर्ग, प्रवीण जिंदल, विनीत मंगला, अशोक मंगला, कमल गर्ग, पंकज शर्मा, कुलदीप गर्ग, ऋषि गोयल, राजेश मित्तल, संजय शर्मा, बी एम गुप्ता, पवन शर्मा, जितेंद्र बंसल, शेर सिंह, सोमनाथ आदि उपस्थित रहे।
महिलाओं ने बढ़ाए दिव्यांगजनों के हौसले
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


