Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमहिला पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा 2...

महिला पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा 2 असला सप्लायर आरोपी काबू,

गोली चलाने वाले आरोपी का हासिल किया गया था  3 दिन पुलिस रिमांड, रिमांड दौरान देशी पिस्तौल बरामद..तीनो आरोपी भेजे जेल..
हरियाणा / कैथल, 30 मार्च। पूंडरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पर फायरिंग करने के मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव युनिट के एएसआई तरसेम कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव मटरवा खेड़ी निवासी बीरबल को काबू करके अदालत से 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुरु ब्रहमानन्द कॉलोनी पूंडरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला उर्मिला की शिकायत अनुसार वह पिछले 8/9 साल से अपनी पति व देवर मंजीत के साथ हैयर सेलून व ब्युटी पार्लर चलाती है। 4/5 साल पहले उसके पति के चाचा का लड़का बीरबल उनके सैलून पर काम करता था। जिसके आपराधिक काम करने की वजह से कई बार पुलिस द्वारा पकड़ा गया था, जिससे उन्होंने बीरबल को दुकान से हटा दिया था। जिसकी वजह से वह उनसे रंजिश रखने लगा व कई बार उसने उनसे झगड़ा भी किया। 21 मार्च दोपहर करीब 1.30 बजे बीरबल उनके सैलून पर आया तथा उसने उसके साथ मारपीट शुरु करदी, शोर सुनकर उसका देवर मंजीत भी वहां आ गया। इसी दौरान बीरबल ने अपने पेंट से पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की, जो गोली उसकी गर्दन को छूकर निकल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया की आरोपी बीरबल ने कबूला था की उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2023 से 2025 तक कैथल व करनाल एरिया में 14 अन्य छीना झपटी की वारदातों को अंजाम अंजाम दिया था। रिमांड अवधि दौरान आरोपी बीरबल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्तौल बरामद कर लिया गया। इसके अतरिक्त ए एस आई तरसेम कुमार की टीम द्वारा आरोपी बीरबल को असला सप्लाई करने वाले आरोपी गांव कमहेड़ा जिला सहारनपुर यूपी निवासी अक्षय तथा गांव धकदई जिला सहारनपुर यूपी निवासी विवेक ऊर्फ बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनो आरोपी रविवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments