Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमाता वैष्णो देवी मंदिर श्रद्धालुओं ने दान देने के 5 साल के...

माता वैष्णो देवी मंदिर श्रद्धालुओं ने दान देने के 5 साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए…

जम्मू : माता वैष्णो देवी मंदिर में   श्रद्धालुओं ने दान देने के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।   रिपोर्ट के मुताबिक  माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 (जनवरी तक) में मंदिर को 171.90 करोड़ रुपये का दान मिला है। जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में यह दान मात्र 63.85 करोड़ रुपये था।2024-25 में 27.7 किलोग्राम सोना और 3424 किलोग्राम चांदी दान में दी गई है, जबकि 2020-21 में 9 किलोग्राम सोना और 753 किलोग्राम चांदी चढ़ाई गई थी। आरटीआई कार्यकर्ता रमन शर्मा ने श्राइन बोर्ड से दान के आंकड़ों की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में मंदिर बोर्ड ने दान की  रिपोर्ट।
2021-22 में – 166.68 करोड़ रुपये
2022-23 में – 223.12 करोड़ रुपये
2023-24 में – 231.50 करोड़ रुपये   
2024-25 (जनवरी तक) – 171.90 करोड़ रुपये   
कोरोना महामारी के दौरान मंदिर लगभग 5 महीने तक बंद रहा था। 16 अगस्त 2020 को इसे दोबारा भक्तों के लिए खोला गया था। इसके बाद से भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2012 में 1.04 करोड़ भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर रिकॉर्ड बनाया था, जबकि 2023 में 95.22 लाख श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments