कैथल: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि स्वयं को जानो और परमात्मा से जुड़ो। इस तरह के कार्यक्रम हमें परमात्मा से सीधे जोडऩे का काम करते हैं। यह हमारा सर्वोच्च मार्ग दर्शक है। शुद्ध और सकारात्मक विचारों से ही जीवन में शांति और आनंद प्राप्त होता है। मानवता की सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता हम सबका कर्तव्य है। बेदी रविवार को गांव धनौरी में प्रजापति ब्रह्मकुमारी धनौरी द्वारा त्रिमूर्ति शिव जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने प्रभू मिलन भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में रहकर हमारे मन और आत्मा को शांति मिलती है और सद्मार्ग की तरफ रास्ता प्राप्त होता है। केंद्र द्वारा आध्यात्मिकता, ध्यान और सकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सेमिनार, सत्संग और वर्कशॉप आयोजित किए जाते हैं। बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। लोगों को स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, परिवहन सुविधा, सामुदायिक भवन व अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस मौके पर रानी दीदी, सुषमा व लक्ष्मी, वीरू, अमित, वैसाखी सैनी, बलदेव, अनिल, ईश्वर, अनिल जांगड़ा, सरपंच कपिल, सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल, ब्लॉक समिति सदस्य जगदीश आदि मौजूद रहे।
मानवता की सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता हम सबका कर्तव्य : बेदी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


