Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशमानव उत्थान सेवा समिति ने मनाई बुद्ध जयंती

मानव उत्थान सेवा समिति ने मनाई बुद्ध जयंती

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 12 मई ।कैथल । मानव उत्थान सेवा समिति कैथल शाखा फतेहपुर पुंडरी आश्रम में बुद्ध जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में पुंडरी के विधायक सतपाल जांबा पहुंचे। इस अवसर पर श्री हंस सदभावना मंदिर कैथल आश्रम के प्रभारी महात्मा सुमित बाई और महात्मा अनुपमा बाई पुंडरी से आए। प्रेमी लोगों को सत्संग के माध्यम से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जीवनी के बारे में बताया और प्रेमी भाई बहनों को शांति से जीवन जीने के बारे में अवगत कराया। महात्मा बुद्ध शांति के प्रतीक माने गए हैं। इस अवसर पर डॉक्टर पृथ्वी सिंह धनोरी मानव सेवा दल हरियाणा, कर्मवीर शेरदा जिला प्रमुख कैथल, राजकुमार मंडल उप प्रमुख कुरुक्षेत्र, स्वर्ण सिंह इंस्पेक्टर, नरसीराम प्रधान, रतनी देवी, प्यारी देवी, रानी देवी, मुन्नी देवी, राजाराम , महेंद्र, संजय कुतुबपुर, सुखदेव कुतुबपुर, राजू शर्मा, सोमलता शर्मा, सुरेश रोहिरा, मुकेश रोहिरा, फतहराम, धर्मपाल शर्मा, दलबीर, सिकंदर खेड़ी, मदन लाल कैथल और कैथल पुंडरी के सभी प्रेमी गण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments