बारिश का मौसम बड़ा ही सुहाना होता है। यह मौसम नेचर लवर्स को तो खूब भाता है। बरसात के
कारण चारों ओर हरियाली छा जाती है, बादलों से घिरे आसमान और हवा की ताजगी किसी को भी
दीवाना बनाने के लिए काफी हैं। ऐसे सुहाने मौसम में घूमने का अपना ही मजा होता है। मानसून में
भारत की कुछ जगहें स्वर्ग जैसी नजर आती हैं। इसलिए अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो
आपको इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।
मानसून में घूमने के लिए 5 बेस्ट जगहें
एलेप्पी (केरल)
केरल का वेनिस कहलाने वाला एलेप्पी मानसून में बेहद खूबसूरत और मनमोहक हो जाता है। यहां के
बैकवॉटर, हाउसबोट और चारों ओर छाई हरियाली आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। इतना ही नहीं,
नारियल के पेड़ों से घिरे गांव मानसून में एक खास शांति का अनुभव करवाते हैं।
कूर्ग (कर्नाटक)
कर्नाटक का कूर्ग मानूसन में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के कॉफी बागान, झरने
और पहाड़, बारिश के मौसम में और ज्यादा आकर्षक लगते हैं। यहां आप कई टूरिस्ट स्पॉट्स पर
घूमने जा सकते हैं। मानसून में कूर्ग की सुंदरता दोगुनी हो जाती है।
मुन्नार (केरल)
मुन्नार मानसून में एकदम हटके नजर आता है। यहां के चाय के बागान, ठंडी हवाएं और पहाड़
आपका दिल खुश कर देंगी। बारिश के बाद यहां की हरियाली और बढ़ जाती है। पहाड़ों से बादल से
घिरा आसमान देखने का अपना ही एक मजा है।
चेरापुंजी (मेघालय)
चेरापुंजी दुनिया की सबसे नम जगहों में से एक है। यहां का नजारा मानसून में और मनोहर हो जाता
है। यहां के झरने, गुफाएं, लिविंग रूट ब्रिज बारिश के मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं।
इसलिए बारिश के मौसम में एक बार चेरापुंजी जरूर जाना चाहिए।
शिलॉन्ग (मेघालय)
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग मानसून में बेहद सुहाना हो जाता है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा
जाता है। यहां के वॉटर फॉल्स, हिल्स आदि देखना काफी एडवेंचरस होता है। मानसून में आप
शिलॉन्ग जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
ये सभी जगहें न केवल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि मानसून में यहां का अनुभव और भी
यादगार बन जाता है।