हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन शिव परिवार की पूजा करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मान्यता के अनुसार. मासिक शिवरात्रि व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि भी होती है। मासिक शिवरात्रि की पूजा में शिव चालीसा का पाठ करें। माना जाता है कि शिव चालीसा का पाठ करने से पूजा सफल होती है और शिव जी प्रसन्न होते हैं।पंचांग के अनुसार. चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 27 मार्च को देर रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगी और 28 मार्च को शाम 07 बजकर 55 मिनट पर तिथि का समापन होगा। . इस बार 27 मार्च को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।
शिव चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं..


