कहा : एक देश-एक चुनाव से हर चीज की बचत के साथ तेजी से होगा विकास…
कैथल. 18 दिसंबर (विकास कुमार): भाजपा कैथल जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बिल पास होने पर खुशी जताते हुए पी.एम. नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पास होने से देश का समय और खर्च बचेगा। एक देश-एक चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुरू से ही लक्ष्य रहा है। एक देश-एक चुनाव से हर चीज की बचत होगी। साथ ही आचार संहिता लगने के कारण देश के विकासात्मक कार्यों में होने वाली रुकावट भी दूर होगी और देश तेजी से विकास कर पाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले की आज पूरा देश सराहना कर रहा है। नई अनाज मंडी ढांड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ईशम सिंह साकरा ने कहा कि कांग्रेस की आदत है कि बिना किसी बात के हर मुद्दे पर विरोध किया जाए। कांग्रेस और विपक्षी दल की ओर से एक देश-एक चुनाव को लेकर किया जा रहा विरोध, ना तो देश और ना ही समाज के हित में है। वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पास होने से बार-बार अब पंचायत, नगर पालिका, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नहीं उलझना पड़ेगा। इससे देश का समय बचेगा और विकास को गति मिलेगी। पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता के सच्चे सेवक है और सीएम द्वारा पूरे हरियाणा में जनता दरबार लगाने जा रहे हैं, जोकि एक अतुलनीय और नई पहल है। लोगों को सस्ता न्याय मिलेगा और मुख्यमंत्री खुद जनता के बीच रहेंगे। इस मौके पर प्रशासनिक अमला भी साथ रहेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी तो पहले से ही हमेशा जनता के बीच रहते हैं। इसके लिए उनके चंडीगढ़ और दिल्ली निवास के दरवाजे हमेशा जनता के लिए खुले रहते हैं। मुख्यमंत्री की ओर से तो पहले से ही जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कामों की बदौलत लगातार तीसरी बार सरकार में आई है। पी.एम. नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व में जनहितैषी किए गए कार्यों को देखते हुए लोगों ने भाजपा को सत्ता में लाने का तीसरी बार काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार आम जनता के लाभ के कामों को करने पर बल दे रही है।


