Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा की जनता के सच्चे सेवक : विजेंद्र...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा की जनता के सच्चे सेवक : विजेंद्र मैहला

कहा:मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश छू रहा है विकास की बुलंदियों को (भाजपा नेता विजेंद्र मैहला जडौला) 

कैथल, 4 जनवरी (विकास कुमार): भाजपा किसान मोर्चा के जिला सचिव विजेंद्र मैहला जडौला ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा विकास की बुलंदियों को छू रहा है। हरियाणा में विकास व रोजगार के नए आयाम स्थापित हो रहे है। मुख्यमंत्री की करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों को सरकार निरंतर पूरा कर रही है। नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए भाजपा जिला सचिव विजेंद्र मैहला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता के सच्चे सेवक है, जो दिन रात नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर रहे है। 24 घंटे जनता के बीच रहते है और उनकी समस्याओं का मौके पर निदान कर रहे है। नायब सरकार जनभावनाओं पर खरी उतरी है और सरकार प्रतिदिन लगातार हर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए विकास व लाभकारी योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई ठोस मुद्दा ना होने के कारण अनापशनाप बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहा है, लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता विपक्ष के किसी बहकावे में नहीं आऐगी। विपक्ष की असलियत से जनता भली प्रकार से परिचित है। प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। भाजपा नेता विजेंद्र मैहला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निरंतर देश व प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। अंत्योदय की धारणा पर चलते हुए प्रदेश सरकार हर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, जिससे जरूरतमंदों के जीवन में सुधार हो रहा है। अब स्वास्थ्य सेवाओं को लेने के लिए जरूरतमंद व्यक्ति किसी का मोहताज नहीं होगा। चिरायु योजना के तहत जरूरत पडऩे पर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क मिल रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments