हरियाणा प्रदेश / कैथल, 31 मार्च । भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का रेलवे अंडरपास के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का बजट जारी करने पर आभार जताया है। कैथल के भाजपा कपिल कमल कार्यालय में पत्रकार वार्ता में ज्योति सैनी ने कहा कि नरवाना-कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन पर बनने वाले रेलवे अंडरपास को लेकर चार करोड़ 96 लाख 17 हजार 800 रुपये का बजट जारी हो गया है। इस बजट को लेकर सरकार ने यूएलबी व नगर परिषद कैथल को पत्र जारी कर जानकारी दी है। यह बजट रेलवे विभाग को अंडरपास के निर्माण कार्य के लिए दिया जाएगा। ज्योति सैनी ने कहा कि रेलवे अंडरपास के बनने से कालोनी वासियों को काफी सुविधा मिलेगी। लोगों को अब रेलवे लाइन पार के क्षेत्र में आने-जाने के लिए दो से तीन किलोमीटर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने बताया कि उन्होंने इस मांग को मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगे रखा था और अब इस मांग को पूरा करते हुए सरकार ने इसका बजट जारी कर दिया है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल का आभार प्रकट करती हैं। इस अवसर पर सुरेश संधू, भाजपा मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, प्रदीप भट्ट विजय भारद्वाज यशपाल प्रजापति प्रवीन प्रजापति शक्ति सौदा बलविंदर जांगड़ा राजेन्द्र शर्मा,मौजूद थे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी का भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने 5 करोड़ रुपये का बजट जारी करने पर आभार जताया..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


