Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री नायब सैनी 2 लाख युवाओं को और देंगे नई सरकारी नौकरियां...

मुख्यमंत्री नायब सैनी 2 लाख युवाओं को और देंगे नई सरकारी नौकरियां : अशोक गुर्जर

भाजपा निर्वतमान जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड अपने निवास पर बातचीत करते हुए..
कहा : सी.एम. व प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में लाखों लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता 
कैथल, 13 जनवरी (विकास कुमार): भाजपा कैथल निर्वतमान जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के 2 लाख युवाओं को और नई सरकारी नौकरियां दी जाऐगी। भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों को नायब सरकार निरंतर पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के कुशल नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत लाखों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, जिसके लिए भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री सैनी एवं प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली की कार्यनीति की सराहना कर बधाई दी है। भाजपा नेता अशोक गुर्जर आज कस्बा ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार का प्रदेश में यह तीसरा कार्यकाल है। पिछले दो कार्यकालों के 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बिना पर्ची और बिना खर्ची युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और इस नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की कमान हाथों में आते ही हजारों युवाओं को रोजगार देने का काम किया है और भविष्य में 2 लाख और युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का काम किया जाऐगा। अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में युवाओं को 21वीं सदी की आधुनिक शिक्षा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर रहे हैं। हाथ के हुनर से कमाल करने वाले नौजवानों की मदद के लिए पी.एम. विश्वकर्मा योजना लागू की है। प्रदेश के युवाओं को स्किल से जोडऩे के लिए राज्य में देश का पहला श्री विश्वकर्मा कौशल विकास विविद्यालय भी खोला गया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भी युवाओं को न केवल रोजगार दिया है बल्कि उनके रोजगार की सुरक्षा भी सुनिश्चित की है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि जनता भली प्रकार से जान चुकी है कि नायब सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और हर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए विकासकारी नीतियां लागू कर रही है। भाजपा का हर कार्यकत्र्ता एवं पदाधिकारी केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की नायब सरकार की जनहितैषी योजनाओं को पात्र लोगों तक घर-घर लाभ पहुंचा रहे है। हरियाणा प्रतिदिन विकास व रोजगार की राह में नई बुलंदियां छू रहा है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिला सचिव विजेंद्र मैहला जडौला आदि भी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments