Wednesday, December 10, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री सैनी किसानों के सच्चे हितैषी व हमदर्द : ईशम साकरा

मुख्यमंत्री सैनी किसानों के सच्चे हितैषी व हमदर्द : ईशम साकरा

 कहा : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा में बह रही है विकास की गंगा..

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल / ढांड 17 अप्रैल: ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों के सच्चे हितैषी व हमदर्द है और किसानों के हित पूरी तरह से भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि गेहूं सीजन में सरकार किसानों की फसलों का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदने के साथ मंडियों में उठान, लदान, भुगतान सहित तमाम बंदोबस्त किए गए है और सरकार किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने देगी। नई अनाज मंडी ढांड में बातचीत करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा ने कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के हर जिले में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश विकास व रोजगार के क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहा है। गरीब परिवार के उत्थान के लिए लागू की गई योजनाएं पात्र लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। भाजपा सरकार जनभावनाओं पर खरा उतरने के साथ लोगों की आशाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। ईशम सिंह साकरा ने आरोप लगाया कि आज विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई ठोस मुद्दा ना होने के कारण अनापशनाप बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने में लगा हुआ है, लेकिन प्रदेश की जनता विपक्ष के किसी बहकावे में नहीं आऐगी और विपक्ष को जनता बुरी तरह से नकार चुकी है। पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं है। चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों को नायब सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री दिन रात जनता के सच्चे सेवक बनकर लोगों की सेवा कर रहे है। भाजपा राज में हर वर्ग खुशहाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments