Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री सैनी द्वारा कराए जा रहे कार्यों से हरियाणा का हर वर्ग...

मुख्यमंत्री सैनी द्वारा कराए जा रहे कार्यों से हरियाणा का हर वर्ग खुशहाल : विजेंद्र मैहला

 

कहा : हरियाणा प्रदेश में जन आशीर्वाद से तीसरी बार भाजपा सरकार बननी तय 

कैथल, 13 अगस्त (विकास कुमार) : भाजपा किसान मोर्चा के जिला सचिव विजेंद्र मैहला जडौला ने कहा कि विकास पुरुष प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कराए जा रहे जनहित में रिकार्ड तोड़ कार्यों से हरियाणा का हर वर्ग खुशहाल हो रहा है। हरियाणा की जनता तीसरी बार प्रदेश में नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। कार्यकत्र्ताओं की मेहनत और जन आशीर्वाद से तीसरी बार भाजपा सरकार बननी तय है। नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए विजेंद्र मैहला ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है। सी.एम. सैनी ने 24 फसलें एम.एस.पी. पर खरीदने की घोषणा कर दी है। गरीबों को 1000 किलोमीटर तक फ्री यातायात करने का लाभ दिया है। अब किसानों को बिजली के ट्रांसफार्मर के खराब होने पर पैसे नहीं देने पड़ेगे इसकी गारंटी भी मुख्यमंत्री सैनी ने दी है। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में 133 करोड़ आबियाना का बकाया पैसा भी माफ कर दिया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला सचिव विजेंद्र मैहला ने कहा कि 10 सालों में भाजपा सरकार ने सडक़ों, हाइवे, एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया है। आयुष्मान और चिरायु कार्ड योजना का का लाभ हर गरीब को मिल रहा है। भाजपा नेता मैहला ने कहा कि भाजपा ने किसान, युवा, गरीब और महिलाओं का पूरा ख्याल रखा है। हरियाणा के इतिहास में पहली बार 1 लाख 20 हजार अनुबंधित कर्मचारियों की नौकरी को सुरक्षित करने का ऐतिहासिक काम नायब सरकार ने किया है। कांग्रेस ने कभी भी इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों का भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जनता की डिमांड आती है मुख्यमंत्री नायब सैनी पूरे मन से उनकी सेवा करते हुए पूरा कर रहे हैं। भाजपा कार्यकत्र्ताओं की पार्टी है और कार्यकत्र्ताओं का पूरा मान और सम्मान किया जाता है। भाजपा में ही जनता के हित पूरी तरह से सुरक्षित है। 


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments