Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री सैनी समालखा स्थित सेवा साधना केंद्र में पहुंचे..

मुख्यमंत्री सैनी समालखा स्थित सेवा साधना केंद्र में पहुंचे..

हरियाणा प्रदेश / सोनीपत / समालखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  सेवा साधना केंद्र में बीजेपी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए जानकारी दी कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को दो बड़ी सौगातें देंगे। जिसमें हिसार स्थित एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की यूनिट का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री ने मंडियों में फसलों की आवक को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। फसल की आवक को लेकर मंडियों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए  हैं। कि 48 घंटे में उठान करवाना सुनिश्चित करें और निश्चित अवधि में किसानों के खाते में फसल का पैसा भी भेजना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व स्तर पर भारत की पहचान को मजबूत किया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments