Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशमोदी नीतियों का परिणाम भारत बना विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था : विजेंद्र...

मोदी नीतियों का परिणाम भारत बना विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था : विजेंद्र मैहला

कहा : भारत नए आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ बढ़ रहा है आगे..

इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 26 मई । भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर बधाई देते हुए कहा कि यह प्रत्येक भारतवासी की मेहनत, आत्मविश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत एक नए आत्मविश्वास, नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है। यह सफलता सिर्फ आंकड़ों की नहीं, बल्कि यह देश की सामूहिक इच्छाशक्ति, मेहनत, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की कहानी है। नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर एक भेंटवार्ता में बातचीत करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में जिस प्रकार से नीतिगत सुधार, डिजिटल परिवर्तन, बुनियादी ढांचे में निवेश, स्टार्टअप संस्कृति और उद्यमशीलता को बढ़ावा मिला है, उसका प्रतिफल आज हमारे सामने है। आज भारत न केवल वैश्विक स्तर पर आर्थिक शक्ति बनकर उभर रहा है, बल्कि वह विकासशील देशों के लिए एक प्रेरणा भी बन गया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत ने स्थिरता, विश्वास और विकास की दिशा में निरंतर प्रगति की है। भारत की यह तरक्की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि, लघु और मध्यम उद्योग, युवाओं के स्टार्टअप, महिलाओं की भागीदारी और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों की ताकत से संभव हुई है। विजेंद्र मैहला ने कहा कि इस गति को और तेज करते हुए भारत को तीसरी, फिर दूसरी और अंतत: विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित करना है। यह उपलब्धि केवल भारत की आर्थिक शक्ति का प्रमाण नही है, बल्कि यह भारत की वैचारिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत का भी प्रतीक है। भाजपा नेता विजेंद्र मैहला ने सभी देशवासियों, विशेषकर युवाओं, किसानों, मजदूरों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया और आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक उपलब्धि को एक नई शुरुआत मानकर देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments