Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशमोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित...

मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुभाष हजवाना

कहा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा
इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड,। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैथल भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे का साहस दिखा रहा है। हमारी सीमाएं सुरक्षित है। भारत एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सब का साथ,सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास मंत्र ने देश को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक सांझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। भाजपा नेता सुभाष हजवाना भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र में पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ केंद्र की मोदी सरकार ने भारत के आम जनमानस के हित व गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से गरीबों और वंचितों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने, उन्हें उचित अधिकार व सुनहरे अवसर प्रदान करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सम्यक नेतृत्व में भारत सर्वसमाज के कल्याण से विकसित भारत के संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। बीते 11 वर्षों में विकास की बयार चली है जिससे भारत की विकसित भारत बनने की राह प्रशस्त हुई है। सुभाष हजवाना ने कहा कि आज से प्रधानमंत्री के देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प से देश के 140 करोड़ नागरिकों को जोडऩे की शुरुआत है। जिसके तहत देश का प्रत्येक नागरिक भी 2047 तक देश को विकसित भारत बनाए जाने का संकल्प में साझेदारी होगा। पिछले 11 वर्षों में देश में जो तरक्की हुई है उससे देश का मान-सम्मान बढ़ा है अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। इन सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश के आम नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प की मुहिम में जोड़ा जाऐगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments