Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशमोदी सरकार ने एम.एस.पी. में बढ़ोतरी कर किसानों का मान बढ़ाया :...

मोदी सरकार ने एम.एस.पी. में बढ़ोतरी कर किसानों का मान बढ़ाया : ईशम साकरा

कहा : नायब सरकार प्रदेश में किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध..

इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 29 मई।  भाजपा कैथल जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने केंद्र सरकार द्वारा धान सहित अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) में की गई वृद्धि को किसान हितैषी कदम करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है। कस्बे में बातचीत करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम साकरा ने कहा कि बढ़ा हुआ एम.एस.पी. और मजबूत खरीद तंत्र हरियाणा की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। यह धरतीपुत्र किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है। केंद्र की मोदी सरकार ने एम.एस.पी. में बढ़ोतरी कर हरियाणा व पूरे देश के किसानों का मान बढ़ाया है और बढ़ोतरी किसानों को पर्याप्त वित्तिय सुरक्षा प्रदान करेगी। पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि यह फैसला मोदी सरकार का प्रदेश व देश के मेहनतकश किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में सराहनीय कदम है। नायब सरकार किसानों की फसलों का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीद रही है और किसान कल्याण में अनेकों सराहनीय व ऐतिहासिक कदम उठाने के साथ लाभकारी योजनाएं लागू कर रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा ने कहा कि हरियाणा के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है, क्योंकि हरियाणा देश का एक मात्र राज्य ऐसा है जहां सभी अधिसूचित फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करना है। किसानों के हित पूरी तरह से मोदी-नायब सरकार में ही पूरी तरह से सुरक्षित है और सरकार किसानों के हितों पर आंच नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता को सशक्त करना है। भाजपा राज में हर वर्ग खुशहाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments