Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedमोरनी के बालदवाला गांव के पास वायुसेना का एक फाइटर जेट क्रैश...

मोरनी के बालदवाला गांव के पास वायुसेना का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया

पंचकूला: मोरनी के बालदवाला गांव के पास वायुसेना का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया। फाइटर जेट गिरने से पहले पायलट ने पैराशूट के जरिए छलांग लगा दी  वह बच गया। फाइटर जेट पूरी तरह जल गया है और उसका टुकड़े आसपास बिखरे हुए हैं।स्थानीय लोगों को जैसे ही फाइटर जेट के गिरने का पता चला तो वह  पायलट को जंगलों में जाकर निकालने के प्रयास में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।घटना को लेकर भारतीय वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारतीय वायुसेना का एक जगुआर विमान आज एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के कारण अंबाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments