कैथल, 10 मार्च:लघु सचिवालय में यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ डीसी प्रीति के आदेशानुसार पुलिस विभाग द्वारा सोमवार को 15 चालान किए। लगभग सभी चालान बिना हेलमेट वालों के थे। सुबह से सायं तक पुलिस बल की तैनाती है, ताकि यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जा सके।डीसी प्रीति ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है और सभी को यातायात के नियमों का दृढ़ता से पालन करना चाहिए। इसकी पहल सबसे पहले लघु सचिवालय से की है,ताकि सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा यहां आने वाले सभी आमजन यातायात नियमों का पालन करें। नियमों में यदि कोई भी लापरवाही बरतेगा तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चालक सड़क संकेतों व गति सीमा का पालन करें। ओवर टेकिंग सावधानी से करें। सुरक्षा उपकरण जैसेकी दुपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट व कार चलाते समय सीट बैल्ट का उपयोग करें। नशे में वाहन न चलाएं। गाड़ी चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करें। वाहन के दस्तावेज जैसे ड्राईविंगलाईसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और प्रदूषण सर्टिफिकेट साथ रखें।
यातायात नियमों का पालन न करने पर लघु सचिवालय में किए गए 15 चालान- सभी आमजन करें यातायात नियमों का दृढ़ता से पालन : डीसी प्रीति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


