Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedयादव ने किया मांडू की ऐतिहासिक धराेहरों का भ्रमण

यादव ने किया मांडू की ऐतिहासिक धराेहरों का भ्रमण

भोपाल, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज धार जिले के मांडूकी ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया। डॉ यादव ने कल रात्रि विश्राम मांडू में ही किया था। इसके बाद आज सुबह उन्होंने मांडू के ऐतिहासिक पुरातात्विक वैभव को देखा। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें ऐतिहासिकधरोहरों की जानकारी दी गई। इसके पहले कल डॉ यादव ने मांडू प्रवास के दौरान दीनदयाल अंत्योदय योजना – शहरी आजीविका मिशन के तहत स्थानीय महिलाओंं को दिए जा रहे बाघ प्रिंट प्रशिक्षण का अवलोकन किया। डॉ यादव ने स्वयं भी बाघ प्रिंट की तकनीक पर हाथ आजमाए। रात में उन्होंने मांडू के ऐतिहासिक जहाज महल की विरासत का भ्रमण किया और लाइट एंड साउंड शो का भी अवलोकन लिया। मांंडू मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments