हरियाणा प्रदेश / कैथल, 02 अप्रैल : राजौंद क्षेत्र के गांव सौंगल में एक युवक हत्या करने के मामले की जांच थाना राजौंद एसएचओ एसआई राजकुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव सौंगल निवासी रामनिवास उर्फ सन्नी तथा सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पाइला निवासी अंकुश की शिकायत अनुसार उसकी गांव के ही विजय, अमन, सावन व प्रिंस आदि के साथ दोस्ती है। उसका एक दोस्त अमन अपने परिवार के साथ शिव कॉलोनी कैथल में किराये के मकान में रहता है। 14 मार्च को अमन ने उन्हें फोन करके कहा कि उसका मामा विनोद उनको सौंगल में बुला रहा है। वे सभी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अमन के साथ उसके मामा विनोद ने उनको एक कमरे में बैठा दिया। शाम को उन्हें झगड़ा होने की आशंका लगी तो वे कमरे से उठकर चलने लगे। इस पर अमन ने उनको साजिश के तहत वहीं रोक लिया। फिर 10 मिनट बाद कमरे के अंदर काफी आदमी आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इन लोगों में से सन्नी ने अपने हाथ में लिया हुआ रॉड प्रिंस के पीछे गर्दन पर मारा। इससे प्रिंस नीचे गिर गया। फिर रोहित व बिल्ला ने डंडे से हमला कर दिया। उनके साथ लख्मी, अजय, काला व विजय भी थे। इस हमले में सिर पर लगी चोटों के कारण प्रिंस की मौत हो गई। बाद में शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपियों ने मारपीट बंद कर दी। वे तुरंत प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। जिस बारे में थाना राजोंद में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी सन्नी व सचिन ने प्रिंस पर डंडे से वार किया था। दोनो के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 डंडे बरामद किए गए। दोनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
युवक की हत्या करने के मामले में थाना राजोंद पुलिस द्वारा 2 आरोपी काबू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


