कैथल,:अमेरिका भेजने के सब्जबाग दिखाकर विदेश में युवक को बंधक बनाने तथा लाखों रुपए ऐंठने के मामले में एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए इकनॉमिक सैल के एएसआई महेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी गांव हसनपुर जिला कुरुक्षेत्र निवासी नवनीत सिंह उर्फ माइकल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मोहना निवासी कुलदीप की शिकायत अनुसार जून 2024 में मोहना गांव में उसकी मुलाकात दुसैन निवासी नवजोत सिंह से हुए। नवजोत सिंह ने कहा कि मै रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंट हुं तथा हम एक नंबर में डायरेक्ट अमेरिका भेजते है। उसने उसके बेटे युवराज को अमेरिका भेजने के लिए उकसाया। उन्होंने उसकी बातो में आकर अपने बेटे युवराज को अमेरिका भेजने की बात उससे की तथा 41 लाख रुपए में अमेरिका भेजने की बात हुई तथा कहा कि सारे पैसे अमेरिका पहुंचने के बाद देने है। युवराज को 13 अक्टूबर 2024 को प्लेन से भारत से रवाना कर दिया। 17 अक्टूबर को आरोपी उनसे 16 लाख रुपए की मांग करने लगे तथा उन्होने 16 लाख रुपए दे दिए। 19 दिसंबर को व्हाट्सएप पर उनके पास मैसेज आया कि आपके बेटे युवराज को ग्वाटेमाला देश में अगवा कर लिया है तथा युवराज को मारते पीटते की वीडियो भी भेजी गई। उसे छोड़ने के लिए 20 हजार डॉलर की मांग की गई। उन्होने एंजेंटो से संपर्क किया तो उनको बोला गया कि अन्य डोंकरो द्वारा युवक को अगवा कर लिया गया है, पैसे तो देने पडेंगे। डर के मारे उन्होने 8 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए। उपरोक्त बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। उक्त आरोपी पहले गिरफ्तार किये गए आरोपी नवनीत पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी नवजोत उर्फ जोधा के साथ वारदात में संलिप्त था। आरोपी नवनीत ने युवक को गुयाना से अमेरिका भेजा था। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
युवक को अमेरिका भेज बंधक बनाने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

