Tuesday, December 9, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशयूथ रेडक्रॉस आरकेएसडी कॉलेज ने मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस

यूथ रेडक्रॉस आरकेएसडी कॉलेज ने मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस

इंडिया गौरव ब्यूरो  कैथल, 8 मई। यूथ रेडक्रॉस आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने जीन-हेनरी डुनेंट की स्मृति में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया। इस अवसर पर कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर मुख्य अतिथि थे। वाईआरसी के संयोजक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने डॉ. पाराशर, संकाय सदस्यों और वाईआरसी स्वयंसेवकों का स्वागत किया। डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और कहा कि स्वयंसेवकों को यूथ रेडक्रॉस के इतिहास, इसकी कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूक करना मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम की शुरुआत रेड क्रॉस गीत के साथ की गई। पूजा, वाईआरसी स्वयंसेवक ने मंच संचालन किया और वाईआरसी की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी स्वयंसेवकों से साझा किया। डॉ. राजबीर पाराशर ने सभी स्वयंसेवकों और आयोजकों को ऐसे महत्वपूर्ण दिवस को मनाने के लिए बधाई दी। डॉ. पाराशर ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता महत्वपूर्ण सबक हैं जो हम वाईआरसी से सीख सकते हैं। ये शब्द शताब्दियों से विश्व कल्याण के आदर्श रहे हैं। डॉ सूरज वालिया ने भी विद्यार्थियों को देशहित में यूथ रेडक्रॉस के वालेंटियर बनने का आह्वान किया। डॉ वालिया ने प्रकृति, पर्यावरण और स्वास्थ्य इन तीन बिंदुओं को आधार बनाकर सभी को संवेदनशील और जागरूक करने का प्रयास किया गया। डॉ अनुकृति ने सभी अतिथियों और स्वयंसेवकों का औपचारिक धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में यूजी और पीजी के 80 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments