Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedरंगबाजी को लेकर दो छात्र गुटों के बीच जमकर फायरिंग, एक की...

रंगबाजी को लेकर दो छात्र गुटों के बीच जमकर फायरिंग, एक की मौत दो छात्रों सहित तीन घायल

 मुरैना, 10 अप्रैल (वेब वार्ता)। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रंगबाजी को लेकर दो छात्र गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो छात्रों सहित तीन लोग गोली लगने  गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अंबाह के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी ) रवि भदौरिया ने यहां बताया कि छात्र आर्यन और अमन के बीच वर्चस्व को लेकर गत एक वर्ष से रंजिश चली आ रही थी और दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हुए हैं और दोनों के खिलाफ अंबाह पुलिस थाने में एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि कल देर शाम दोनों गुट पिनहाट रोड स्थित चुंगी नाके पर आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुयी। फायरिंग में दोनों गुटों के तीन छात्र घायल हो गए जबकि गोली लगने एक स्थानीय दुकानदार सत्यवीर तोमर भी घायल हो गया। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अंबाह के अस्पताल भेजा गया। अंबाह से चिकित्सकों ने घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुरैना के जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने तीन छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चिकित्सकों ने उचित उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया जहां एक छात्र अजय की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घायल छात्र अमन और आर्यन का ग्वालियर में इलाज जारी है और दुकानदार सत्यवीर तोमर को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। श्री भदौरिया ने बताया कि तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments