Monday, December 29, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedराजकीय आईटीआई में तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

राजकीय आईटीआई में तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

छात्रों को दी प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी..
इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 16 अप्रैल। राजकीय आईटीआई कैथल में हरियाणा स्टेट सेंटर, रेड क्रॉस सोसाइटी चंडीगढ़ व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ संजीव धीमान राज्य प्रशिक्षण अधिकारी रेड क्रॉस चंडीगढ़ ने किया। उन्होंने प्राथमिक उपचार के महत्व, रेड क्रॉस के इतिहास व चलाए जा रहे कार्यक्रमों बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को फस्र्ट ऐड की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस जानकारी से हमारे देश में हजारों कैजुअल्टी को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में रामजी लाल सचिव जिला रेड क्रॉस अधिकारी कैथल ने छात्रों को नशा के खिलाफ जागरूक करते हुए सरकार की मुहिम में बढ़ चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। संस्थान के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने छात्रों को नैतिक मूल्यों व अनुशासन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अंजु शर्मा, फस्र्ट एड नेशनल मास्टर ट्रेनर सेंट जॉन एम्बुलेंस की ओर से छात्रों को रेड क्रॉस का इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा, ऑडियो विजुअल पीपीटी के माध्यम से सीपीआर के बारे में, रिकवरी पोजीशन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। अंजू शर्मा ने छात्रों व कर्मचारियों को हर प्रकार की कैजुअल्टी व रोगी को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व छात्रों से प्रैक्टिकल करवाया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा वह चिकित्सा है जो मरीज को डॉक्टर या हॉस्पिटल के बीच के समय में दी जाने वाली सहायता होती है। मंच का संचालन रणधीर ढांडा विद्युतकार अनुदेशक द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में संस्थान के वर्ग अनुदेशक, अनुदेशक व एम्पलाई एबिलिटी स्किल अनुदेशक के अलावा 70 छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments