Monday, December 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedराजनाथ कल छत्रपति संभाजीनगर के दौरे पर आयेंगे

राजनाथ कल छत्रपति संभाजीनगर के दौरे पर आयेंगे

नई दिल्ली/छत्रपति संभाजीनगर, 17 अप्रैल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर दौरे पर आयेंगे, यहां वह महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण सहित अन्य दो कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। यहां गुरुवार को जारी आधिकारिक मीडिया बयान के अनुसार, राजनाथ सिंह कल शाम करीब 04:55 बजे विशेष विमान से छत्रपति संभाजीनगर के चिकलठाणा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वह सीधे सीआईडीसीओ कनॉट प्लेस जाएंगे, जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद, रक्षा मंत्री होटल रामा में उद्यमियों से मुलाकात करेंगे और फिर विशेष विमान से लखनऊ रवाना होंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments