अहमदाबाद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख प्रशासिका और आध्यात्मिकता की जीवंत मिसाल राजयोगिनी डॉ. दादी रतनमोहिनी का निधन बुधवार तड़के करीब 1:20 बजे अहमदाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।दादी रतनमोहिनी ने सिर्फ 13 वर्ष की उम्र में आध्यात्मिक जीवन को अपना लिया था और बीते 88 वर्षों से वे ईश्वरीय सेवा में निरंतर समर्पित रहीं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ब्रह्माकुमारी संस्था का प्रकाश स्तंभ बताते हुए गहरा दुख जताया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सादगी सेवा और करुणा को याद करते हुए लिखा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, सेवा और शांति का मार्ग था।गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, अनुपम खेर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त किया।
राजयोगिनी डॉ. दादी रतनमोहिनी का निधन..अध्यात्मिक जगत में शोक की लहर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on
किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..
on