Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशराज्य सब जूनियर वूशु में सरकारी वूशु सेंटर के खिलाडिय़ों ने झटके...

राज्य सब जूनियर वूशु में सरकारी वूशु सेंटर के खिलाडिय़ों ने झटके 15 पदक

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल, 12 मई । सरकारी वूशु कोच रीता रानी ने बताया कि तीसरी राज्य सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता का आयोजन वूशु स्पोट्र्स संघ हरियाणा द्वारा 9 मई से 11 मई को बहादुरगढ़ में हुआ। इसमें सरकारी वूशु सेंटर के 10  महिला/पुरूष सब जूनियर खिलाडिय़ों ने भाग लिया और 15 पदक प्राप्त किए जिनमें 2 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। सांसु भाग में जतिन, दिवंशी, आदर्श और मोहिका शर्मा ने प्रदर्शन किया। तालु भाग में गव्या, नीलम, काशवी भूषण, पुनित, ईशानी और हिमांशी ने प्रतिभा दिखाई। वूशु की सांशु इवेंट में सब जूनियर 12 वर्ष महिला वर्ग में 26 किलो भार में  देवांशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ताओलू इवेंट्स में सब जूनियर महिला वर्ग में गव्या ने गुनशु इवेंट में 1 स्वर्ण पदक, चनकवान इवेंट में एक रजत पदक और ग्रुप इवेंट में रजत पदक, काशवी भूषण ने गुनशु इवेंट में रजत पदक और ग्रुप इवेंट में रजत पदक, इशानी ने ननक्वान इवेंट में कांस्य पदक और ग्रुप इवेंट में रजत पदक, हिमांशी ने ताईजिकवान इवेंट में रजत पदक और ग्रुप इवेंट में रजत पदक, पुनित सिरोही ने ननक्वान इवेंट में कांस्य पदक और ग्रुप इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। सब जूनियर ग्रुप में नीलम ने गुंशु इवेंट में स्वर्ण पदक, चनकवान् इवेंट में रजत पदक और ग्रुप इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। टीम में शामिल आदर्श मोहिका और जतिन ने प्रतिभागिता की। टीम के साथ सीनियर वूशु खिलाड़ी मोनिका और विशाल प्रतियोगिता में उपस्थित रहे। सरकारी वूशु प्रशिक्षण केंद्र के खिलाडिय़ों की शानदार सफलता पर जिला खेल अधिकारी राजरानी राणा ने कोच रीता रानी, खिलाडिय़ों और अभिभावकों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments