Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeसेहतरात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ चबाकर खा लें...

रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ चबाकर खा लें 2 लौंग

खाने के स्वाद को बढ़ाने शरीर को सेहतमंद रखने में भी मददगार है लौंग. बस रात को सोने से पहले ऐसे करें सेवन…

भारतीय मसाले अपने स्वाद और औषधिय गुणों के लिए फेमस हैं। भारतीय किचन में आपको कई ऐसे मसाले मिल जाएंगे जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा सेहत के लिए भी कमाल माने जाते हैं।और लौंग को स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन बी6, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज़, आयरन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं।जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं।  रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लौंग का सेवन करते हैं। तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। 

लौंग खाने के फायदे- 

1. दांतों के लिए-

लौंग और लौंग के तेल को दांतों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।दांत में दर्द, मसूड़ों में दर्द, मसूड़ों में सूजन या पायरिया से संबंधी समस्या से परेशान हैं। तो आप 2 लौंग को नियमित तौर पर गुनगुने पानी के साथ रात के समय खा सकते हैं। 

2. इम्यूनिटी-

लौंग रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मददगार है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना रात को सोते समय एक गिलास गुनगुने पानी के साथ 2 लौंग का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

3. पेट के लिए-

कब्ज, डायरिया, एसिडिटी आदि समस्याओं से राहत पाने के लिए आप रात में सोने से पहले 2 लौंग को गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

4. लिवर के लिए-

लिवर हमारे शरीर का अभिन्न अंग है।अगर आप अपने लिवर को साफ और हेल्दी रखना चाहते हैं। तो रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लौंग का सेवन कर सकते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments