हरियाणा प्रदेश / कैथल 06 अप्रैल :हिंदू धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व है। इस साल रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान राम की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आइए आपको बतात हैं रामनवमी पर किन चीजों को घर पर लाने से हनुमानजी प्रसन्न होते हैं। राम नवमी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है।जो भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के जन्म के तौर पर मनाया जाता है। रामनवमी का त्योहार हिंदू महीने चैत्र के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। रामनवमी का त्योहार आने में ज्यादा समय बचा नहीं है। रामनवमी के दिन पूरा देश भगवान राम की भक्ति और पूजा अर्चना करता है। मान्यता है कि रामनवमी पर विधि-विधान से भगवान राम की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष के मुताबिक कुछ विशेष वस्तुओं को घर पर लाने से सुख-समृद्धि आती है। रामनवमी के दिन किन वस्तुओं को घर लेकर आना शुभ माना जाता है।
रामनवमी से पहले आप घर पर पीले रंग का वस्त्र या सोना खरीदकर घर लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में धन-समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।
2.पीला शंख..
अगर आप रामनवमी से पहले घर पर पीला शंख खरीदकर लेकर आते हैं, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। कई देवी-देवताओं की पूजा शंखध्वनि के बिना अधूरी मानी जाती है, जिनमें भगवान हनुमान भी शामिल होते हैं। रामनवमी से पहले शंख लेकर आना शुभ फल प्राप्त होते हैं।
3.भगवा या पीला पताका (झंडा)रामनवमी से पहले ही घर पर लेकर आएं भगवा या पीले रंग का पताका या झंडा। रामनवमी के दिन इसे घर में स्थापित करना बेहद शुभ माना जाता है। आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। सकारात्मकता का संचार होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

