Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedराम मंदिर में एक बार फिर होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह..

राम मंदिर में एक बार फिर होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह..

अयोध्या : राम मंदिर अयोध्या में एक और खास प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी की जा रही है। इस बार भगवान राम को  राजा  के रूप में विराजमान किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर होगा।इस बार राम दरबार की स्थापना की जाएगी जिसमें (भगवान राम) (माता सीता)(लक्ष्मण )और हनुमान शामिल होंगे। मूर्तियां जयपुर के कारीगर बना रहे हैं।मई की शुरुआत में  शुभ तिथि पर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर का निर्माण  लगभग पूरा हो चुका है। और दिसंबर 2025 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया) तक सभी प्रमुख मूर्तियां उनके स्थान पर स्थापित कर दी जाएंगी। इसके बाद धार्मिक परंपराओं के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments