मेष. राशि वालों व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वो हल हो सकता है। काफी हद तक परिस्थितियां आपके अनुकूल में रहेंगी। पति-पत्नी के आपसी संबंध मजबूत रहेंगे।
वृष. राशि वालों आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ नई योजनाओं पर काम हो सकता है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है।
मिथुन. राशि वालों आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने वाला रहेगा। कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे, जो आपकी प्रतिभा को निखारने में मदद करेंगे। युवाओं को विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
कर्क. राशि वालों नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए दिन खास रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से आपको ऑफर आ सकता है।कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है।
सिंह. राशि वाले आज काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। आपको मनचाहे धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को कोई नई चीज सीखने को मिल सकती है।
कन्या. राशि वालों आज का दिन काफी मेहनत करने वाला रहेगा। आपको संभलकर काम करने की जरूरत है। पैसों को लेकर स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है।
तुला. राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापारी वर्ग किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। वैवाहिक जीवन पहले से बेहतर रहेगा। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक. राशि वालों दिन अच्छा रहेगा। परिवार में बड़ों से प्यार मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से बिजनेस के बारे में बातचीत हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात करके यादें ताजा होगा।
धनु. राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में छोटी सी गलती बहुत बड़ा नुकसान कर सकती है। अनुभवी लोगों की सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
मकर. राशि वालों आपका शांतिपूर्ण स्वभाव आपकी कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत करेगा। आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी अधिक होने के योग है।
कुंभ. राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें। सहकर्मियों की गतिविधियों पर ध्यान अवश्य दें। पति- पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे।
मीन. राशि वाले नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। महिलाओं के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है।

