Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedराशिफल आज 23 अगस्त.सूर्योदय : प्रात: 6.02 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.58 बजे..

राशिफल आज 23 अगस्त.सूर्योदय : प्रात: 6.02 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.58 बजे..

मेष. राशि वालों आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में शुभ रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। युवाओं को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।
वृष. राशि वालों आज आप सरकारी मामलों में काफी लकी रहेंगे। अटके कामों में गति आएगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा।
मिथुन. राशि वालों आज आप कारोबारी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए दिन भागदौड़ वाला रहेगा। घर में धन की आवक बढ़ने के योग है।
कर्क. राशि वालों आज जोखिम भरे कामों से दूर रहे। आपको कहीं से सरप्राइज पार्टी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के सरकारी नौकरी लगने के योग बन रहे हैं।
सिंह. राशि वालों करियर के लिहाज से आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। अचानक कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन होने की संभावना है।
कन्या. राशि वालों आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। युवाओं को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे।
तुला. राशि वालों पारिवारिक जीवन को लेकर दिन आनंदमय रहेगा। अटके कामों में गति आएगी। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक. राशि वालों छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। पैसे संबंधी किसी प्रकार का लेन-देन न करें। बिजनेस बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें।
धनु. राशि वालों कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से बाहरी लोगों से सलाह न लें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।
मकर. राशि वालों साझेदारी संबंधी व्यवसाय में छोटी सी गलतफहमी के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें, तो अच्छा होगा। किसी करीबी रिश्तेदार से वाद-विवाद हो सकता है।
कुंभ. राशि वालों जो काम अधूरा छोड़ा है, उसे पूरा करने में ध्यान दें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। दांपत्य जीवन में बढ़ रही गलतफहमियां रिश्तों में दरार उत्पन्न कर सकती हैं।
मीन. राशि वालों दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। व्यापार को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments