Monday, June 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेश - विदेशराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्रीमिया पर रूसी कब्जे को मान्यता देने की...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्रीमिया पर रूसी कब्जे को मान्यता देने की तैयारी में ..यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को झटका..

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी  जेलेंस्की को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। यूक्रेन के साथ शांति समझौते के तहत अमेरिका क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने को तैयार है। युद्ध विराम के प्रस्तावित रूपरेखा से परिचित एक अधिकारी ने यह जानकारी साझा की।रूस ने  2014 में क्रीमिया पर अपना कब्जा किया था।  पहले यह हिस्सा यूक्रेन के पास था। जेलेंस्की कई मौकों पर क्रीमिया को रूस को सौंपने से इनकार कर चुके हैं।  ट्रंप हर हाल में यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौता चाहते हैं ।शांति प्रस्ताव में दोनों देशों के बीच तत्काल युद्ध विराम शामिल है। रूपरेखा को गुरुवार को पेरिस में यूक्रेनी और यूरोपीय अधिकारियों के साथ साझा भी किया गया।अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच फोन पर बात भी हुई। प्रस्ताव के कुछ हिस्सों पर अभी चर्चा जारी है। अमेरिका अगले हफ्ते लंदन में यूरोप और यूक्रेन के साथ इस पर बात करेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments