Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedरिटायर्ड कर्मचारियों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं : मा. वजीर सिंह

रिटायर्ड कर्मचारियों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं : मा. वजीर सिंह

इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल: 22 अप्रैल : अखिल भारतीय राज्य सरकारी रिटायर्ड कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर जिला कैथल के रिटायर्ड कर्मचारियों ने सचिवालय परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। मुख्य संबोधन रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लंबे समय से रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है और अब केंद्र सरकार ने 25 मार्च को लोकसभा में पेश वित्त विधेयक के माध्यम से पेंशन समानता के सिद्धांत और रिटायर्ड कर्मचारियों को दी गई संवैधानिक सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। यह न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि यह रिटायर्ड कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा पर सीधा हमला है। वजीर सिंह ने बताया कि 11 मार्च को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था और आश्वासन मिला था कि बजट सत्र के बाद बातचीत करवाई जाएगी, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद कोई वार्ता नहीं हुई। यह सरकार के लोकतांत्रिक दायित्वों की भी अवहेलना है। राज्य उपप्रधान मास्टर गुलाब सिंह चीका और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उपप्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि कैशलेस मेडिकल प्रणाली, पुरानी पेंशन की बहाली और कोरोना काल में रोका गया 18 महीनों का महंगाई भत्ता उनकी प्रमुख मांगें हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वादे करके भी उन्हें लागू नहीं कर रही है। वक्ताओं ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली और सिंचाई जैसे क्षेत्रों में लगातार गिरावट पर चिंता जताई। जसबीर सिंह, बलबीर ढुल, धनपत कौशिक, दिलबाग पोलड़, जगरूप सहारण समेत कई नेताओं ने कहा कि सरकार मांगों को टाल रही है, जबकि पड़ोसी राज्यों में कई मांगे पहले ही पूरी हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments