Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedलिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के मामले में चीका पुलिस...

लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के मामले में चीका पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ्तार

कैथल, 01 मार्च: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के मामले की जांच थाना चीका पुलिस के एएसआई लखविंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी खरौदी निवासी बंटी उर्फ हन्नी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव भागल निवासी 60 वर्षीय दयालो देवी की शिकायत अनुसार 14 जुलाई 2024 को वह किसी काम से चीका गई थी। वापसी में गांव लौटने के लिए चीका चौक के पास खड़ी थी। वहां एक युवक बाइक लेकर आया और कहा कि दादी गांव चलना है क्या। वह उसके बाइक पर पीछे बैठ ली। उक्त युवक उसको कच्चे रास्ते की तरफ ले गया तथा उसके कानों से सोने के बालियां छीन कर मौके से फरार हो गया। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी बंटी किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। जिसको माननीय न्यायालय के आदेशानुसार प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत से 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपी के कब्जे से 2 सोने की बालियां बरामद कर ली गई। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments