Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedलिव इन रिलेशनशिप पर पाबंदी लगाए सरकार : बेनीवाल खाप

लिव इन रिलेशनशिप पर पाबंदी लगाए सरकार : बेनीवाल खाप

कैथल: यदि सरकार ने लिव इन रिलेशनशिप और बिना माता-पिता की इजाजत के घर से भाग कर लडक़े लड़कियों द्वारा की जा रही शादियों पर पाबंदी नहीं लगाई तो समाज सडक़ों पर आने के लिए मजबूर होगा। इस बारे श्री बेनीवाल महासभा खाप शीघ्र ही राज्य क्षत्रिय सम्मेलन बुलाएगी जिसमें प्रदेश की सभी खापों को बुलाया जाएगा। यह चेतावनी बेनीवाल खाप के प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल ने जनसंपर्क अभियान के तहत सेक्टर 21 में उनकी अध्यक्षता में हुई खाप की बैठक को संबोधित करते हुए सरकार को दी। बैठक को संबोधित करते हुए वित्त सचिव सुल्तान सिंह बेनीवाल, सुरेश कुमार बेनीवाल गांव राजगढ़ डॉबी ने युवाओं में नशाखोरी की बुरी लत को रोकने, मृत्यु भोज बंद करने, शादियों में फिजूल खर्ची बंद करने, डीजे ना बजाने, भ्रूर्ण हत्या रोकने और बच्चों की शिक्षा पर जोर देने बारे समाज को जागरूक किया जाएगा। डॉ दलबीर सिंह बेनीवाल व जिला प्रधान रामेश्वर बेनीवाल ने अमेरिका से डिपोर्ट हो रहे युवाओं के लिए हरियाणा सरकार और भारत सरकार से मांग की कि सरकार उनको डिपोर्ट न होने के लिए विदेशी सरकारों से तालमेल करे। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को जाट धर्मशाला हिसार में श्री बेनीवाल महासभा या खाप हरियाणा का कोई कार्यक्रम नहीं है और यदि कोई समाज को गुमराह करके प्रोग्राम करता है तो ऐसे प्रोग्राम में खाप अथवा बेनीवाल समाज भाग नहीं लेगा। आज की बैठक को जैसमेर बेनीवाल कैथल, गुरदेव सिंह खुराना, सुरेश कुमार बेनीवाल बरवाला, पदम सिंह सरपंच सरसोद, अनिल दुपदी, सुरेश कुमार फफड़ाना, सुभाष बेनीवाल बुड्ढा खेड़ा, जगदीश बेनीवाल बरवाला, रामस्वरूप जींद, रोहतास शेखपुरा, राजकुमार सरपंच भूथन कलां, डॉ शमशेर बेनीवाल जुगलैंड, अनूप सिंह सरपंच गांव डांढ, सतीश कुमार, रामप्रसाद गांव बगाना ने भी बैठक को संबोधित किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments