Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशवन विहार प्रकल्प के तहत किए भगवान संगेश्वर के दर्शन

वन विहार प्रकल्प के तहत किए भगवान संगेश्वर के दर्शन


इंडिया गौरव ब्यूरो  कैथल 25 मई । भारतीय विकास परिषद कैथल शाखा ने वन विहार प्रकल्प के तहत भगवान संगेश्वर महादेव के दर्शन का आयोजन किया। इस आयोजन के संयोजक प्रदीप शर्मा, शाखा प्रधान अश्विनी अग्रवाल, शाखा सचिव सतपाल भारद्वाज के नेतृत्व में संगमेश्वर महादेव के दर्शन के लिए एक दिवसीय यात्रा आयोजित की गई तथा भगवान संगेश्वर महादेव के दर्शन किए। उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और उनकी कृपा की कामना की। सभी सदस्यों ने बैठकर भविष्य में हर महीने त्रयोदशी के दिन भगवान शिव दर्शन करने की योजना बनाई। यह आयोजन केवल धार्मिक महत्व का ही नहीं था बल्कि सदस्यों के बीच एकता और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने में मददगार साबित हुआ। इस धार्मिक यात्रा में संयोजक प्रदीप शर्मा, शाखा प्रधान अश्विनी अग्रवाल, शाखा सचिव सतपाल भारद्वाज, हरीश चावला, नरेश गर्ग, बीना गर्ग, दर्शन मित्तल, उषा चावला, रामेश्वर धीमान, अनिल बंसल आदि सदस्यों ने परिवार सहित शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments