Sunday, December 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedवादे के अनुसार गेंहू व सरसों की खरीद, उठान व भुगतान 72...

वादे के अनुसार गेंहू व सरसों की खरीद, उठान व भुगतान 72 घंटे में करे सरकार:बजरंग गर्ग

सीएम द्वारा अनाज उठान 48 घंटे में और 72 घंटे में भुगतान की घोषणा झूठ का पुलिन्दा 
हरियाणा प्रदेश / कैथल 06 अप्रैल :  हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने आढ़ती व किसानों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अनाज उठान 48 घंटे में और 72 घंटे के अंदर-अंदर खरीद का भुगतान करने की घोषणा झूठ का पुलिन्दा है। यह जनता को गुमराह करने वाला ब्यान है जबकि हकीकत यह है कि मंडियों में 20-20 दिनों तक किसानों की सरसों की सरकारी खरीद तक नहीं होती है। यहां तक कि कई मंडियों में तो आज तक सरसों व गेंहू उठान के टैंडर तक नहीं हुए हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा गेंहू खरीद 1 अप्रैल से शुरू करने के बावजूद भी आढ़तियों के पास बारदाना तक नहीं आया है। किसान अपनी सरसों व गेंहू बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहे हैं। सरकार की तरफ से सरसों व गेंहू करने के लिए मंडियों कोई पुख्ता प्रबंध तक नहीं है। मंडियों में सफाई व्यवस्था, चौकीदार, पीने के पानी व किसान भवन में किसी प्रकार की व्यवस्था तक नहीं है। गर्ग ने कहा कि सरकार को अपने वादे के अनुसार गेंहू व सरसों खरीद के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। सरकार को गेंहू व सरसों की खरीद, उठान व भुगतान 72 घंटे के अंदर-अंदर करना चाहिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments