Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedवायनाड में भूस्खलन 30 मासूमों सहित 215 के शव बरामद, अभी भी...

वायनाड में भूस्खलन 30 मासूमों सहित 215 के शव बरामद, अभी भी 206 लोग लापता हैं..

वायनाड में भूस्खलन आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के अनुसार अब भी 206 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। समाचार एजेंसी ने मुख्यमंत्री के हवाले से बताया पिनाराई विजयन ने शनिवार को मीडिया को बताया कि चालियार नदी से बरामद शवों और हिस्सों की पहचान करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा, ‘अब तक, 215 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 87 महिलाएं, 98 पुरुष और 30 बच्चे हैं। अब तक 148 शव सौंपे जा चुके हैं। 206 लोग लापता हैं। 81 लोग घायल हैं और विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।. मुख्यमंत्री ने बताया कि 1419 कर्मी बचाव कार्यों में लगे हुए हैं. वायनाड में भूस्खलन आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments