Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedविकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के तहत आयोजित होगी भाषण प्रतियोगिता, नौ...

विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के तहत आयोजित होगी भाषण प्रतियोगिता, नौ मार्च तक करें आवेदन: जिला युवा अधिकारी दीक्षा रानी

कैथल, 5 मार्च: नेहरू युवा केंद्र कैथल की जिला युवा अधिकारी दीक्षा रानी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा भारत पोर्टल के माध्यम से विकसित भारत 2047 थीम पर विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के तहत जिला कैथल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला स्तर पर 10 विजेता प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। जिन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इसी श्रृंखला में राज्य स्तर पर तीन विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ मार्च 2025 है, जिसके लिए प्रतिभागी को मेरा भारत पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।उन्होंने बताया कि मार्ग निर्देशिका अनुसार जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। आवेदक जिला कैथल का मूल निवासी हो या वर्तमान समय में पांच वर्ष से अधिक समय से जिला कैथल में निवास कर रहा हो। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को माय भारत पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। इसके पश्चात प्रतिभागी युवा को अपने भाषण/प्रस्तुति की एक मिनट की वीडियो विकसित भारत का आपके अनुसार क्या अभिप्राय विषय पर रिकॉर्ड कर माय भारत (MY BHARAT) पोर्टल पर अपने आवेदन के साथ अपलोड करनी होगी। प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेजी भाषा में अपना संबोधन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी कार्यालय की ईमेल आई डी-nyk.kaithal@yahoo.com या दूरभाष 01746-235494 पर सम्पर्क कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments