इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल 20 मई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सदस्य, बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं सेवा संघ कैथल के प्रधान डॉ. शिव शंकर पाहवा को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विजनरी इंडियन अवार्ड 2025 से नवाजा है। यह पुरस्कार उन्हें भारतीय समाज में सुधार और सामाजिक विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है। यह अवार्ड आकाशवाणी भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के हाथों प्रदान किया गया। डॉ. पाहवा के अतिरिक्त यह सम्मान हरियाणा प्रदेश के केवल चार महानुभावों को ही इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। जैसा कि विदित है कि डॉ. पाहवा काफी लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने हजारों जरूरतमंदों को उचित चिकित्सा उपचार मुहैया कराई है। वे जिला शांति समिति के सदस्य भी हैं। डॉ. पाहवा ने कहा कि उनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित है। समाज सेवा करके दिल को सुकून मिलता है। उन्होंने सभी आमजन से आह्वान किया कि हमें किसी न किसी तरीके से समाज सेवा जरूर करनी चाहिए।
विजनरी इंडियन अवार्ड से नवाजे गए सेवा संघ संस्था के प्रधान डॉ. शिव शंकर पाहवा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..


