Friday, December 19, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedविजेंद्र मैहला जडौला बने भाजपा ढांड मंडल के अध्यक्ष

विजेंद्र मैहला जडौला बने भाजपा ढांड मंडल के अध्यक्ष

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला को बधाई देेते हुए जिला प्रधान मुनीष कठवाड़..
 मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, प्रभारी, जिलाध्यक्ष व हाईकमान का जताया आभार..

कैथल, 18 जनवरी (विकास कुमार): भाजपा किसान मोर्चा के जिला सचिव विजेंद्र मैहला जडौला को भाजपा द्वारा ढांड भाजपा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विजेंद्र मैहला की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है। अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा, भाजपा कैथल जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, पूंडरी विधायक सतपाल जांबा सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाह करते हुए अधिक से अधिक संख्या में हर वर्ग के लोगों को भाजपा से जोडऩे के साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की नायब सरकार की जनहितैषी व कल्याणकारी नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार किया जाऐगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए भाजपा की मोदी व नायब सरकार की जनहितैषी सोच व फैसलों से हर वर्ग खुशहाल है। दिल्ली में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनना तय है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments