Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशविजेंद्र मैहला ने भाजपा ढांड मंडल पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा की

विजेंद्र मैहला ने भाजपा ढांड मंडल पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा की

कृष श्योकंद मंडल उपाध्यक्ष व मनीष सोनी को आई.टी. प्रमुख नियुक्त किया..

इंडिया गौरव ब्यूरो / ढांड, 27 अप्रैल : भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेेंद्र मैहला जडौला द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, शीर्ष नेतृत्व व भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी से विचार-विमर्श कर ढांड मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा की। ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि पूर्व सरपंच कृष श्योकंद जाजनपुर, राजेंद्र ढांंड, सुरेश कुमार मटरवा खेड़ी, राजपाल सिंह पबनावा को मंडल उपाध्यक्ष, ईश्वर सिंह बेगपुर व रमेश कुमार कौल को महामंत्री, नरेश गुर्जर ढांड, नीलम शर्मा बरोट, सूरजभान सिंह बंदराना, संतरो देवी ढांड व अंकुश मराठा आहूं को सचिव, प्रेम गुर्जर खेड़ी रायवाली कोषाध्यक्ष, गुरमीत कौर जडौला मीडिया प्रभारी, सुमन रानी कौल मीडिया सहप्रभारी एवं मनीष सोनी ढांड को आई.टी. प्रमुख नियुक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ हर वर्ग के लोगों को भाजपा संगठन से जोडऩे का काम करें। सभी उक्त मंडल पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, भाजपा हाईकमान, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी का आभार जताया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments