मुंबई, 04 मई । विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 688.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 686.1 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.16 अरब डॉलर की मजबूती के साथ 580.66 अरब डॉलर पर पहुंच गई। आलोच्य सप्ताह एसडीआर 2.1 करोड़ डॉलर की तेजी लेकर 18.58 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि में 20 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह पिछले सप्ताह के मुकाबले बढ़कर 4.51 अरब डॉलर पर पहुंच गई। हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार में 20.7 करोड़ डॉलर की कमी आयी और यह घटरकर 84.36 अरब डॉलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा भंडार 1.98अरब डॉलर बढ़कर 688.11 अरब डॉलर पर..
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on श्री शिरडी साई शरणम् धाम का 19वा वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ शुरू , पूरा कैथल शहर साईमय हुआ..
on किसानों ने दी चेतावनी: डल्लेवाल के आमरण अनशन के 26वें दिन बोले- अगर उन्हें उठाया तो खून-खराबा होगा..

